शहर

Delhi-NCR Ki Holi: होली में 'रंग' जमा देंगी ये 12 जगहें, DJ, रेन डांस, ढोल-नगाड़ों संग मनाएं त्योहार; 499 में करें एक्सप्लोर

दिल्ली-NCR में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि यह एक मेगा सेलिब्रेशन का रूप ले चुकी है। अगर आप भी अपनी होली को रंगों, म्यूजिक और डांस के साथ खास बनाना चाहते हैं तो हम आपको ऐसी 12 जगहों के बारे में बताएंगे, जहां पर होली पार्टी के लिए हर मूड और हर बजट के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

Holi - istock

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Delhi-NCR Holi Event: दिल्ली-NCR में होली का जश्न हर साल बहुत खास और धमाकेदार होता है। यहां पर लोग डीजे बीट्स, रेन डांस, लाइव ढोल के साथ रंगों का त्योहार मनाना पसंद करते हैं। इस बार भी 4 मार्च को होली के अवसर पर स्टेडियम-स्टाइल फेस्टिवल से लेकर प्रीमियम क्लब इवेंट्स तक हर तरह के जश्न की पूरी तैयारी कर ली है। जहां आप दोस्तों या अपने परिवार के साथ फूल मौज-मस्ती में होली खेल सकते हैं। दिल्ली-NCR में होने वाले ये 12 आयोजन आपकी होली को और यादगार बना सकते हैं।

होली कार्निवल

अगर आप बड़े और धमाकेदार होली सेलिब्रेशन का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो पंजाबी बाग ग्राउंड में होने वाला होली कार्निवल एक बेहतरीन ऑप्शन है। यहां आपको ऑर्गेनिक रंग, लाइव ढोल, डीजे बीट्स और रेन डांस का जबरदस्त इंतजाम देखने को मिलेगा। दिनभर की मौज मस्ती और डांस के बाद आपकी पेट पूजा का भी ख्याल रखा गया है। यहां पर फूड स्टॉल और ड्रिंक्स काउंटर का भी बढ़िया इंतजाम मिलेगा।

तारीख और समय: 4 मार्च, सुबह 11 बजे से

जगह: पंजाबी बाग ग्राउंड, दिल्ली

कीमत: 499 रुपये से

रंगोत्सव, अर्बन अखाड़ा (गुरुग्राम)

गुरुग्राम के अर्बन अखाड़ा में होने वाले रंगोत्सव होली इवेंट में आपको पूरे दिन मौज-मस्ती का मौका मिलेगा। इस इवेंट में डीजे, ढोल, पूल एक्सेस, रेन डांस के साथ आप फुल डे होली सेलिब्रेशन कर सकेंगे।

तारीख और समय: 4 मार्च, सुबह 9 बजे से

जगह: अर्बन अखाड़ा, सेक्टर - 58, गुरुग्राम

कीमत: 799–1,999 रुपये

होली हेज 4.0

जेएनयू एस्टेडियम में होने वाला होली हेज 4.0 इवेंट आपको रंगों में डूबे हुए म्यूजिक फेस्टिवल का एहसास कराएगा। यहां मल्टीपल स्टेज, बड़े साउंड सिस्टम और रंगों की बौछार इसे होली सेलिब्रेशन के लिए बेहतरीन विकल्प बनाती है। प्रीमियम माहौल पसंद करने वालों के लिए यह होली इवेंट परफेक्ट होने वाला है।

तारीख और समय: 4 मार्च, सुबह 11 बजे से

जगह: जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली

कीमत: 599 रुपये से

रंग रेज 5.0

अगर आप थोड़ा स्टाइलि माहौल पसंद करते हैं। तो शांगरी-ला इरोस में रंग रेज 5.0 आपके लिए अच्छा ऑप्शन है। इस इवेंट में आपको ढोल के साथ ही बॉलीवुड और हिप-हॉप का मिक्स म्यूजिक मिलेगा। होली के रंगों के साथ आपको यहां ओपन एयर क्लब जैसा माहौल मिलेगा।

तारीख और समय: 4 मार्च, दोपहर 12 बजे से

जगह: शांगरी-ला इरोस, नई दिल्ली

कीमत: 2499 रुपये से शुरू

होली डैजल

अगर आप होली से पहले ही रंगों के इस त्योहार का जश्न मनाना चाहते हैं, तो आप होली डैजल आ सकते हैं। यहां पर आपको डीजे, रेन डांस के अलावा फ्लॉवर शॉवर यानी फूलों की बारिश भी मिलेगी। यह इवेंट आपकी होली को यादगार भी बना सकता है।

तारीख और समय: 3 मार्च, सुबह 11 बजे से

जगह: दिल्ली हाट, पीतमपुरा, दिल्ली

कीमत: 199 रुपये से

द होली अफेयर

पंजाबी गानों के शौकीन लोगों के लिए यह इवेंट शानदार होने वाला है। यहां पर लाउड ढोल, पंजाबी प्लेलिस्ट और हाई-एनर्जी परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बिनेशन मिलने वाला है। अपने फ्रेंड्स के ग्रुप के साथ आप यहां होली सेलिब्रेशन इंजॉय करने आ सकते हैं।

तारीख और समय: 4 मार्च, सुबह 11 बजे से

जगह: जिमखाना क्लब, सेक्टर - 29, गुरुग्राम

कीमत: 999 रुपये से

होली धमाल 3.0

नोएडा में भी होली सेलिब्रेशन का शानदार इंतजाम किया गया है। यहां एनसीआर स्पोर्ट्स ग्राउंड में होली धमाल इवेंट होने वाला है। जिसमें आप खुले मैदान में डीजे और देसी बीट्स का लुत्फ रंगों के साथ उठा सकते हैं।

तारीख और समय: 4 मार्च, सुबह 9 बजे से

जगह: NCR स्पोर्ट्स ग्राउंड, नोएडा

कीमत: 499 रुपये से

इम्परफेक्टो होली

होली का जश्न सिर्फ एक ही दिन क्यों हो, अगर आपको भी ऐसा लगता है तो आप इम्परफेक्टो होली सेलिब्रेशन का हिस्सा बन सकते हैं। यह मेगा पार्टी दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग स्थानों पर होने वाली है। यहां आप 28 फरवरी से 4 मार्च के बीच किसी भी दिन जा सकते हैं और तेज म्यूजिक और डांस के बीच होली खेल सकते हैं।

तारीख: 28 फरवरी से 4 मार्च तक

समय: दोपहर 12 बजे से

जगह: दिल्ली-एनसआर में कई जगहें

कीमत: 499 रुपये से

होली बैश 2026

अगर आप एक बैलेंस्ड होली पार्टी इंजॉय करना चाहते हैं, जहां पर न ही ज्यादा लाउड माहौल हो और न ही यह एकदम फीकी पार्टी हो, तो आप होली बैश इवेंट में आ सकते हैं जो गुरुग्राम में होने वाला है। यहां रेन डांस, ठंडाई और डीजे सेट के बीच आपको बेस्ट फेस्टिव वाइब्स मिलेगी।

तारीख और समय: 4 मार्च, सुबह 10 बजे से

जगह: द कबानास, गुरुग्राम

कीमत: 649 रुपये से शुरू

होली है

दिल्ली के कनॉट प्लेस में होने वाले होली सेलिब्रेशन 'होली है'में आपको स्टाइलिश माहौल मिलेगा। जहां प्रीमियम सेटअप और टॉप डीजे आपकी होली पार्टी को शानदार बना देंगे।

तारीख और समय: 4 मार्च, दोपहर 12 बजे से

जगह: एक्वा, द पार्क, कनॉट प्लेस

कीमत: 2000 रुपये से

होलीवुड 11.0

अगर आप इलेक्ट्रॉनिंग म्यूजिक के शौकीन हैं, तो होलीवुड आपको निराश नहीं करेगा। यहां तेज बीट्स, फेस्टिवल स्टाइल स्टेजिंग के साथ होली के त्योहार का खास अनुभव मिलेगा।

तारीख और समय: 4 मार्च, सुबह 10 बजे से

जगह: कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली

कीमत: 499 रुपये से

होली बॉली सीजन 4,

यह होली इवेंट गुरुग्राम के गोवा कंट्री क्लब में होने वाला है। जहां पर बॉलीवुड हिट्स, रेन डांस और ग्रुप डांसिंग के साथ आपको फिल्मी स्टाइल में होली खेलने का अनुभव मिलेगा।

तारीख और समय: 4 मार्च, सुबह 11 बजे से

जगह: गोवा कंट्री क्लब बाय पर्ल, गुरुग्राम

कीमत: 499 रुपये

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
Pooja Kumari author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article