शहर

भारत के इन शहरों से दिखेगा चंद्र ग्रहण का बेस्ट नजारा

Best View of Lunar Eclipse from These Indian Cities Today: आज चंद्रग्रहण है और अगर आप इसका सबसे अच्छा नजारा देखना चाहते हैं तो आपको भारत के इन शहरों में होना चाहिए। क्योंकि इन शहरों में ही आपको चंद्र ग्रहण देखने के लिए सबसे ज्यादा समय मिलेगा। जानें अलग-अलग शहरों में कितने समय तक दिखेगी यह अद्भुत खगोलीय घटना।

Image

यहां से दिखेगा चंद्रग्रण का सबसे अच्छा नजारा

Best View of Lunar Eclipse from These Indian Cities today: आज यानी मंगलवार 3 मार्च को चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। अगर आप देश के पूर्वी हिस्से में रहते हैं तो आपके पास बेस्ट चांस है कि आप चंद्रग्रहण का ज्यादातर हिस्सा देख पाएंगे। क्योंकि चंद्र ग्रहण का भारतीय समयानुसार दोपहर 3.20 बजे से शाम 6.46 बजे तक ही है। इस दौरान देश के ज्यादातर हिस्से के आसमान में सूर्य चमक रहा होता है। हालांकि, चंद्रग्रहण के अंतिम चरण में जाने से पहले ही देश के ज्यादातर हिस्सों में सूर्य ढल चुका होगा और रात का साया गहराने लगेगा। ऐसे में चंद्र ग्रहण का कुछ हिस्सा ज्यादातर हिस्सों में दिखेगा। अगर आप पूर्वोत्तर भारत के छह प्रमुख शहरों अगरतला (Agartala), गंगटोक (Gangtok), गुवाहाटी (Guwahati), कोहिमा (Kohima), दिसपुर (Dispur) और शिलॉन्ग (Shillong) में रहते हैं या पूर्वोत्तर के राज्यों में रहते हैं तो आपको चंद्र ग्रहण का बेस्ट नजारा देखने को मिलेगा।

पूर्वोत्तर के इन शहरों और राज्यों में हैं तो आप इस खगोलीय घटना का सबसे अच्छा नजारा ले सकते हैं। इस आर्टिकल में जानते हैं कि आप पूर्वोत्तर के इन शहरों में चंद्रग्रहण का सबसे अच्छा नजारा कब ले सकते हैं। यानी यहां हम आपको अगरतला, गंगटोक, गुवाहाटी, कोहिमा, दिसपुर और शिलॉन्ग में चंद्रग्रहण के टाइमिंग की जानकारी देंगे। तो फिर देर किस बात की, चलिए जानते हैं -

चंद्र ग्रहण एक अद्भुत खगोलीय घटना है। देशभर में लोग बड़ी ही उत्सुकता से इसका इंतजार कर रहे हैं। जैसा कि हमने ऊपर ही बताया कि भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण आज दोपहर 3.20 बजे से शाम 6.46 बजे तक होगा। दिन के समय लगने वाला यह चंद्रग्रहण सूर्यास्त और चंद्रोदय के बाद दिखेगा। ऐसे में पूर्वोत्तर के इन शहरों में चंद्र ग्रहण का सबसे अच्छा नजारा देखने को मिलेगा।

अगरतला से चंद्र ग्रहण का नजारा

अगर आप अगरतला में हैं तो बता दें कि यहां शाम लगभग 5.28 बजे सूर्यास्त होगा और चंद्रोदय का समय भी लगभग 5.27 बजे का है। ऐसे में क्षितिज पर चांद नजर आते ही आप आंशिक चंद्रग्रहण के गवाह बन सकते हैं। इस दौरान आपके पास लगभग 1 घंटे से ज्यादा का समय होगा, जब आप चंद्र ग्रहण देख पाएंगे।

गंगटोक से होगा अद्भुत नजारा

गंगटोक में आज सूर्यास्त लगभग 5.38 बजे होगा और चंद्रोदय का समय लगभग 5 बजे है। यानी डूबते सूर्य के साथ चंद्रमा क्षितिज पर नजर आएगा। ऐसे में आप लगभग पौने 2 घंटे तक चंद्र ग्रहण के अद्भुत नजारे का लुत्फ ले सकते हैं। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां साफ मौसम रहा तो ग्रहण का नजारा बेहद आकर्षक होगा।

गुवाहाटी से कैसा दिखेगा चंद्र ग्रहण

गुवाहाटी में आज सूर्यास्त का समय करीब 5.26 का है और 5.23 बजे चंद्रोदय हो जाएगा। ऐसे में अगर आप गुवाहाटी में हैं तो आपको सूर्यास्त से कुछ ही देर पहले क्षितिज पर चंद्रमा और चंद्रग्रहण का अद्भुत नजारा देखने का अवसर मिलेगा। इस दौरान आपके पास करीब सवा घंटे का समय होगा जब आप चंद्र ग्रहण देख पाएंगे।

दिसपुर से चंद्र ग्रहण कैसा दिखेगा

असम की राजधानी दिसपुर में आज सूर्यास्त शाम को लगभग 5.25 बजे होगा और चंद्रोदय का समय 5.22 बजे का रहेगा। ऐसे में आज शाम ब्रह्मपुत्र नदी के किनारों से जब चंद्रमा उगेगा तो उस पर ग्रहण की छाया दिखने का खास अनुभव आप महसूस कर पाएंगे।

कोहिमा में Lunar Eclipse का नजारा कैसा होगा

नागालैंड की राजधानी कोहिमा में आज सूर्यास्त शाम को लगभग 5.16 बजे होगा और चंद्रोदय इससे पहले ही 5 बजे हो जाएगा। ऐसे में सनसेट के साथ ही आप क्षितिज पर चंद्रग्रहण का अद्भुत नजारा देख पाएंगे। आपके पास करीब डेढ़ घंटा होगा, जब आप चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा एंजॉय कर पाएंगे।

शिलॉन्ग में चंद्र ग्रहण का नजारा

मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में आज सूर्यास्त शाम करीब 5.26 बजे होगा। जबकि चंद्रोदय शाम करीब 5.22 बजे होगा। इस दौरान शिलॉन्ग की वादियों से आप करीब डेढ़ घंटे तक चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा देख पाएंगे।

किसी प्रकार की भ्रांति में न रहें और इस अद्भुत खगोलीय घटना के गवाह बनें। वैसे भी जानकारों का कहना है कि चंद्र ग्रहण को नंगी आंखों से देखना बिल्कुल सुरक्षित होता है। इसलिए इसे देखने के लिए किसी खास चश्मे या अन्य चीज की जरूरत नहीं है। हालांकि, दूरबीन या टेलीस्कोप से अगर आप ये नजारा देख रहे हैं तो विशेषज्ञों की देखरेख में ही देखें और इस दौरान लालिमा लिए चंद्रमा का दृश्य आपको और भी स्पष्ट नजर आएगा।

अगर आसमान साफ रहा तो पूर्वोत्तर के इन शहरों में लोग चंद्रोदय के साथ ग्रहण का बहुत ही सुंदर दृश्य देख पाएंगे। खगोल प्रेमियों के लिए यह एक दुर्लभ अवसर माना जा रहा है, क्योंकि सूर्यास्त के तुरंत बाद ग्रहण के साथ चंद्रमा का उदय एक अनोखा नजारा पेश करेगा।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article