देश के लिए मेडल जीतना मेरा सपना, अगर गोंडा में मुझे कुछ हुआ तो...', विनेश फोगाट ने बृजभूषण सिंह पर फिर लगाए गंभीर आरोप

Vinesh Phogat: अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट ने गोंडा में होने वाले रैंकिंग टूर्नामेंट पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह के प्रभाव और खिलाड़ियों के साथ न्याय को लेकर चिंता जताई है।

Vinesh Phogat: सोनीपत से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां अंतरराष्ट्रीय पहलवान और कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने एक वीडियो जारी कर कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी है। उन्होंने बताया कि वह करीब डेढ़ साल से कुश्ती के मैदान से दूर थीं, लेकिन अब उनका सपना फिर से देश के लिए मेडल जीतने का है। विनेश फोगाट ने हाल ही में घोषित रैंकिंग टूर्नामेंट को लेकर भी सवाल उठाए। यह टूर्नामेंट उत्तर प्रदेश के गोंडा में आयोजित होना है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह प्रतियोगिता बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Singh) के निजी कॉलेज में कराई जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को निष्पक्ष मौका मिलना मुश्किल हो सकता है।

तीन साल पहले कई महिला पहलवानों ने उठाया था मुद्दा-विनेश फोगाट

उनके मुताबिक, ऐसे माहौल में कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों को ही फायदा मिलने की आशंका रहती है। उन्होंने यह भी कहा कि बृजभूषण शरण सिंह का कुश्ती फेडरेशन में अब भी प्रभाव दिखाई देता है और यह खेल के लिए सही नहीं है। विनेश ने आरोप लगाया कि महिला खिलाड़ियों के साथ पहले भी उत्पीड़न के मामले सामने आए हैं, जिनकी शिकायतें आज भी अदालत में चल रही हैं। उन्होंने बताया कि करीब तीन साल पहले कई महिला पहलवानों ने इस मुद्दे को उठाया था और न्याय की मांग की थी।

End of Feed