Vibrant Gujarat Summit से पहले कनाडा दौरे पर CM भूपेंद्र पटेल, निवेश जुटाने की कवायद

वाइब्रेंट गुजरात समिट 2027 से पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने टोरंटो में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने निवेश, स्टार्टअप, फिनटेक और टेक्नोलॉजी सहयोग पर चर्चा की।

गांधीनगर: वाइब्रेंट गुजरात समिट-2027 से पहले गुजरात सरकार ने कनाडा के साथ निवेश और कारोबारी साझेदारी बढ़ाने की दिशा में प्रयास तेज कर दिए हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में अमेरिका-कनाडा दौरे पर गए गुजरात प्रतिनिधिमंडल ने टोरंटो में दो राउंड टेबल बैठकों का आयोजन किया। इनमें स्टार्टअप, टेक्नोलॉजी, फिनटेक, वित्तीय सेवाओं और निवेश से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

Vibrant Gujarat Summit bhupendra Patel.

Vibrant Gujarat Summit से पहले कनाडा दौरे पर सीएम भूपेंद्र पटेल

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने TiE (The Indus Entrepreneurs) Toronto के करीब 30 प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्टार्टअप फाउंडर्स, उद्यमियों और निवेशकों से गुजरात में निवेश और इनोवेशन की संभावनाओं पर बातचीत की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ग्लोबली कॉम्पिटिटिव इनोवेशन और भविष्य की अर्थव्यवस्था तैयार करने के विजन का उल्लेख किया।

End of Feed