Theatre Artist Rajanna Died: थिएटर के मंझे हुए कलाकार राजन्ना की एक नाटक की प्रस्तुति के दौरान मौत हो गई। वे बेंगलुरु के बाहरी इलाके चिक्कजाला में आयोजित एक नाटक में अपनी लाइनें पेश कर रहे थे। इसी दौरान वे अचानक बैठ गए है, फिर थोड़ी ही देर में वे स्टेज पर गिर गए और उनकी मौत हो गई। चलते नाटक के दौरान अपने पंसदीदा कलाकर की मौत को देख दर्शक हैरान हैं। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
थिएटर कलाकार राजन्ना की मौत
घटना का वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं, कि नाटक के दौरान राजन्ना अचानक बैठ गए। उनके चेहरे पर तकलीफ के भाव भी नजर आ रहे हैं। तभी वे अचानक से स्टेज पर गिर गए और उनकी मौत हो गई। इस दौरान नाटक का हॉल दर्शकों से भरा हुआ था। दर्शकों की आंखों के सामने एक विटरेन थियेटर आर्टिस्ट की अचानक मौत हो गई।
