Reasi Road Accident: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें एक वाहन 300 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और एक के घायल होने की खबर है। घटना की सूचना मिलते हुए मौके पर पहुंची राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
खाई में वाहन गिरने से हादसा
ये भी पढ़ें - प्रयागराज में शुरू हुआ नॉर्थ इंडिया का पहला स्लीपिंग पॉड, जानें कैसे होगी बुकिंग और कितना है किराया
कैम्पर वैन दिब्बा मोड़ पर हादसे का शिकार
कैम्पर वाहन में चार लोग सवार थे। ये लोग सलाल डैम से घर की और जा रहे थे। तभी बीच रास्ते दिब्बा मोड़ में वाहन हादसे का शिकार हो गया और गहरी खाई में जा गिरा।
राहत-बचाव कार्य में स्थानीय लोगों ने की मदद
इस हादसे की सूचना जब पुलिस को मिली तो तुरंत स्थानीय लोगों के साथ मिल कर राहत बचाव अभियान शुरू किया गया। मिली जानकारी के अनुसार 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मासूम घायल है जिसे तुरंत रियासी के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
