Vasai Virar Municipal Result: न BJP- न कांग्रेस, वसई–विरार चुनाव में बहुजन विकास आघाड़ी की जीत

Vasai Virar Municipal Result: वसई–विरार महानगरपालिका चुनाव में बड़ा उलटच फेर देखने को मिला है। वसई–विरार महानगरपालिका चुनाव में न तो बीजेपी और न ही कांग्रेस को जीत हासिल हुई है, बल्कि बाजी बहुजन विकास आघाड़ी के हाथ लगी है।

Vasai Virar Municipal Result: वसई-विरार महानगरपालिका चुनाव के नतीजों में बहुजन विकास आघाड़ी (बीवीए) ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित करते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। कुल 115 सीटों वाली महानगरपालिका में बीवीए ने 71 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 43 सीटें मिलीं।

Vasai Virar Municipal Corporation

वसई–विरार महानगरपालिका चुनाव में बहुजन विकास आघाड़ी को जीत

बहुजन विकास आघाड़ी का गढ़ बरकरार

इस जीत के साथ बहुजन विकास आघाड़ी प्रमुख हितेंद्र ठाकुर ने वसई–विरार क्षेत्र में अपना राजनीतिक गढ़ बरकरार रखा है। चुनाव परिणामों ने यह साफ कर दिया है कि स्थानीय मतदाताओं का भरोसा अब भी बीवीए के नेतृत्व और उसकी नीतियों पर कायम है। अन्य दलों का प्रदर्शन बेहद सीमित रहा। शिवसेना (शिंदे गुट) को केवल 1 सीट मिली, जबकि शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) और वंचित बहुजन आघाड़ी अपना खाता भी नहीं खोल सकीं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी, एआईएमआईएम, आम आदमी पार्टी और बसपा जैसे दलों को भी कोई सीट नहीं मिली।

End of Feed