वाराणसी में जलजमाव पर मेयर का बड़ा आरोप, सीवर लाइन जाम करने की साजिश, FIR दर्ज

Varanasi News: वाराणसी में जलजमाव को लेकर मेयर अशोक तिवारी ने साजिश का बड़ा आरोप लगाया है। उनके अनुसार सीवर की मेन पाइपलाइन में बालू, पत्थर और लकड़ी के बुरादे की बोरियां डालकर उसे जाम किया गया।

Varanasi Waterlogging: वाराणसी में बारिश के बाद हुए जलजमाव को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।शहर के मेयर अशोक तिवारी ने बड़ी साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि वाराणसी के कुछ इलाकों में जानबूझकर सीवर की मेन पाइपलाइन को जाम किया गया। इसके लिए पाइपलाइनों के भीतर बालू, पत्थर और लकड़ी के बुरादे से भरी बोरियां डाली गईं। नगर निगम का दावा है कि इसकी वजह से बारिश का पानी निकल नहीं पाया और गलियों में भयंकर जलभराव हो गया। नगर निगम का यह भी मानना है कि यह सब प्रधानमंत्री की छवि को धूमिल करने के किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है।

Varanasi Waterlogging

वाराणसी में सीवर लाइन के अंदर मिलीं बालू-पत्थर से भरी बोरियां

इन इलाकों में फैला था गंदा पानी

मेयर अशोक तिवारी के अनुसार, बारिश के दौरान कुछ इलाकों में सीवर लाइन जाम होने के कारण जलनिकासी व्यवस्था प्रभावित हुई। जिसके कारण शिवाला, नगवां और सरायनंदन समेत करीब आधा दर्जन प्रमुख मोहल्लों की सड़कों और गलियों में सीवर का गंदा पानी भर गया था। जलजमाव के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। वहीं जलभराव की तस्वीरें वायरल होने के बाद वाराणसी नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हुए और काफी किरकिरी हुई थी। जिसके बाद नगर निगम की ओर से इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कराई गई है।

End of Feed