उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के लंका थाना इलाके में सामनेघाट से रामनगर जानेवाले शास्त्री पुल से चार बच्चों की मां एक बच्ची के साथ गंगा में कूद गई। महिला के गंगा में छलांग लगाने की खबर से हड़कंप मच गया। महिला के तीन बच्चे पुल पर रोते हुए पाए गए। हालांकि नाविकों ने पीड़िता को बचा लिया। लेकिन मासूम बच्ची की कुछ पता नहीं चल पाया है। पूछताछ करने पर पता चला है कि, महिला ने गृह कलेश में यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस की सूचना पर महिला का पति भी मौके पर पहुंच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
प्रतीकात्मक फोटो
जानकारी के अनुसार, सामनेघाट पुल से मंगलवार देर शाम अलीनगर (चंदौली) के परोरवा की महिला ने दो साल की बेटी के संग गंगा में छलांग लगा दी। महिला ने अपने तीन बच्चों को पुल पर छोड़ दिए।
