Deoria News: प्रेमी भांजे के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या; शव को ट्रॉली बैग में भरकर 70 किलोमीटर दूर फेंका

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक मेरठ जैसी घटना हुई है, जिसमें एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए लाश को ट्रॉली बैग में भरकर 70 किलोमीटर दूर फेंक दी। लेकिन कोई तरकीब काम न आई, पुलिस ने कुछ ही घंटों में केस को सुलझा लिया।

Deoria: अभी मेरठ में हुए सौरभ राजपूत हत्याकांड का मामला दबा नहीं कि एक बाद एक और ऐसी ही घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बार घटना उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की है, जहां एक महिला ने अपने भांजे के साथ मिलकर पति का कत्ल कर दिया और शव को ट्ऱ़ॉली में भरकर दूसरे थाना क्षेत्र में फेंक आए। भांजे से महिला के प्रेम संबंध हैं, ये बात इलाके में सबको पता है।

deoria murder wife killed husband

नौशाद की फाइल फोटो

देवरिया के मइल थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने अपने प्रेमी भांजे और भांजे के मित्र के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी और हत्या के बाद शव को छुपाने के लिए ट्रॉली बैग का इस्तेमाल किया। दोनों ने शव को मईल थाना क्षेत्र के भटौली गांव से तरकुलवा थाना क्षेत्र के पडरी पटखौली गांव के पास ले जाकर फेंका था। इन गांवों के बीच की दूरी करीब 70 किलोमीटर है। पुलिस को गुमराह करने के इरादे से शव को इतनी दूर फेंका गया था लेकिन कातिलों तक पुलिस को पहुंचने में केवल कुछ ही घंटे लगे।

End of Feed