Varanasi News: अचानक सिर दर्द होने से गिरकर तड़पने लगा युवक, जिम में एक्सरसाइज के दौरान मौत, देखें वीडियो

वाराणसी में जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान एक युवक के सिर में तेज दर्द हुआ। जिसके कारण वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। जब उसे हॉस्पिटल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने ब्रेन स्ट्रोक की आंशका जताई है।

Death In GYM: वाराणसी में जिम में एक्सरसाइज कर रहे एक युवक की मंगलवार सुबह मौत हो गई। एक्सरसाइज के दौरान युवक के सिर में तेज दर्द हुआ और वह जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में युवक को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हुई है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी ब्रेन स्ट्रोक के कारण मौत हुई है। यह दिल का आकार बढ़ने की वजह से होता है।

died in gym

जिम में युवक की मौत

बॉडी बिल्डिंग करता था दीपक

यह घटना वाराणसी के सिद्धगिरी इलाके में स्थित एक जिम की है। जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय दीपक गुप्ता बनारस के चेतगंज के पियरी इलाके का निवासी था। वह अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ यहां रहता था। दीपक बॉडी बिल्डिंग किया करता था। मंगलवार को भी वह रोज की तरह जिम में पहुंचकर एक्सरसाइज करने लगा। तभी उसके सिर में अचानक दर्द हुआ तो वह उठ कर बैठ गया और अपना सिर पकड़ लिया। कुछ देर बाद ही वह बैठे-बैठे जमीन पर गिर गया और तड़पने लगा।

End of Feed