Varanasi Weather News : गर्मी से बेहाल हो रहे लोगों की मुसीबत अभी और भी ज्यादा बढ़ने वाली हैं। दरअसल, वाराणसी में हीटवेव को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों ने अनुमान जताते हुए कहा है कि, आठ और नौ जून तक गर्मी अपने चरम पर होगी। इस दौरान वाराणसी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री या इससे भी ऊपर तक पहुंच सकता है। वहीं, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। इस मौसम और तापमान के बीच लोगों को भयंकर गर्मी और धूप का प्रकोप झेलना होगा। फिलहाल ये कहा जा रहा है कि, अभी कुछ ही दिन में मौसम बदल सकता है।
वाराणसी में बढ़ेगी गर्मी। (प्रतीकात्मक फोटो)
क्या कहते हैं मौसम विशेषज्ञ
भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि, मंगलवार को वाराणसी में औसत तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो ये 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। चूंकि आसमान साफ नजर आ रहा है, इसलिए पूरे दिन लोगों को गर्मी और धूप का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि, सोमवार को वाराणसी में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था।
आज कैसा रहेगा मौसम
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ प्रो. मनोज कुमार बताते हैं कि, वाराणसी में लोगों को अभी इतनी जल्दी गर्मी से राहत मिलने वाली है। आज के तापमान में करीब तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही मौसम 45 डिग्री तक भी पहुंच सकता है। कहा जा रहा है कि, तेज गर्मी और उमस के बीच 11 जून को झोंकेदार हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
इस बात का रखें
बीएचयू के प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि, 11 जून को भले ही मौसम का रुख बदलने की उम्मीद, लेकिन इस बीच लोगों को गर्मी से खुद का बचाव करना होगा और पानी की मात्रा शरीर में ठीक से बनाए रखनी होगी। इसके अतिरिक्त बुजुर्गों को और बच्चों को बेवजह धूप में निकलने से बचना चाहिए और यदि निकलें तो आंखों को और सिर को ढककर ही निकलें।
