Varanasi Airport: फ्लाइट से अब इन चीजों के सहारे हो रही सोने की तस्करी, बैंडेज में छिपाकर लाया 28 लाख का सोना

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 4, 2022, 07:13 PM IST

Smuggling of Gold: फ्लाइट से तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर वाराणसी एयरपोर्ट पर सोने और आईफोन की तस्करी करते हुए दो युवकों को पकड़ा गया। हालांकि सामान जब्त कर सुरक्षा कर्मियों ने दो युवकों को छोड़ दिया है। एक युवक वाराणसी और दूसरा बिहार का रहने वाला था। यह दोनों एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरे थे।

KEY HIGHLIGHTS
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से आए यात्रियों से सोना और आईफोन किया गया जब्त
  • सामान जब्त करने एवं पूछताछ कर दोनों यात्रियों को छोड़ दिया गया
  • बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले मो. नबी और वाराणसी के ही सारनाथ निवासी मो. कलीम को पकड़ा गया था

Varanasi News: वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दो यात्रियों को सोना और आईफोन मोबाइल के साथ पकड़ा गया। बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी मो. नबी और वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र निवासी मो. कलीम एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरे थे। सुरक्षा कर्मियों ने जब बिहार के रहने वाले मो. नबी की जांच की तो उसके पैर में क्रैक बैंडेज बंधा था। क्रैक बैंडेज के नीचे प्लास्टिक में सोने का पेस्ट फॉर्म बनाकर 521 ग्राम सोना छिपाया हुआ था।

varanasi airport

वाराणसी एयरपोर्ट से जांच में तस्कर किया गया गिरफ्तार

इस सोने की कीमत 28 लाख रुपए है। जबकि वाराणसी निवासी मो. कलीम की जांच की गई तो उसके बैग से 11 आईफोन मोबाइल और दो स्मार्ट वॉच मिले। जब्त किए गए आईफोन मोबाइल और स्मार्ट वॉच की कीमत 12 लाख रुपए बताई गई है।

End of Feed