Varanasi News: वाराणसी की छह प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण नए साल में पूरा हो जाएगा। कुछ सड़कें फोरलेन तो कुछ छह लेन चौड़ी की जानी है। इनके चौड़ीकरण का काम जून से दिसंबर के बीच पूरा करा लेने का लक्ष्य है। वाराणसी-भदोही मार्ग पर चांदपुर से लेकर अकेलवा तक, मोहरसराय से लेकर कैंट तक, लहरतारा से बीएचयू होकर विजया सिनेमा, कचहरी से आशापुर होकर संदहा तक, काली माता मंदिर पांडेयपुर से आजमगढ़ मार्ग पर, टेगरा मोड़ से राम नगर तक की सड़क चौड़ी की जाएगी।
वाराणसी शहर में जाम से निजात के लिए सड़कें की जा रहीं चौड़ी (फाइल फोटो)
इन सभी सड़कों के चौड़ीकरण का काम पूरा हो जाने के बाद शहर में जाम कम लगेगा। फिलहाल इन सभी सड़कों से अतिक्रमण हटवाया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी और अन्य विभाग मिलकर सड़क किनारे के पेड़ों, बिजली के खंभों को हटाने का अभियान चला रहे हैं।
