Varanasi Health News: वाराणसी में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी बेहतर, उपकेंद्रों को बनाया जाएगा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 6, 2022, 07:17 PM IST

Varanasi Health and Wellness Center: वाराणसी में अब लोगों को अपने घर के आसपास ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने वाली हैं। लोगों के बेहतर एवं सुगम इलाज को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अहम निर्णय लिया है। विभाग ने तय किया है कि, उपकेंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • जिले के कुल 225 सब सेंटर होंगे अपग्रेड, परामर्श के साथ कई तरह की जांच भी होंगी
  • घर के आसपास ही लोगों को मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं
  • 225 अपग्रेड होने वाले सब सेंटर में से 160 हो गए हैं अपग्रेड

Varanasi News: जिले के 225 सब सेंटरों (उपकेंद्रों) को अपग्रेड किया जाएगा। इनमें से 160 उपकेंद्र अपग्रेड किए गए है। स्वास्थ्य विभाग अब सभी सब सेंटरों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का दर्ज देने वाला है। उपकेंद्र के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनने से स्वास्थ्य सेवाओं में काफी इजाफा हो जाएगा, जिससे मरीजों को उचित परामर्श के साथ-साथ जांच की भी सुविधा मिलेगी।

varanasi cmo office

मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कार्यालय से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का होता है संचालन

फिलहाल शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) समेत उपकेंद्र हैं। अभी यहां आने वाले मरीजों को चिकित्सकीय सलाह के साथ मामूली जांच की सुविधा मिल पाती थी। अब इसे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में अपग्रेड किया जाएगा, जिससे मरीजों को बड़ा फायदा होगा।

End of Feed