Varanasi Tent City: टेंट सिटी के सैलानियों के लिए फ्लोटिंग बाथ कुंड, इसी में गंगा स्नान करेंगे एक साथ इतने लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2023, 05:18 PM IST

Varanasi Tent City Facility: वाराणसी में गंगा नदी पार रेती पर बनी टेंट सिटी में हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है। यहां सैलानियों को अधिक से अधिक सेवाएं दिए जाने की दिशा में एक और कोशिश की गई है। इसके तहत सैलानी टेंट सिटी में ही आसानी से गंगा स्नान कर सकेंगे। बता दें, टेंट सिटी का निर्माण पर्यटकों को ध्यान में रखकर किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 15 जनवरी से पहले बनकर तैयार हो जाएगा फ्लोटिंग बाथ कुंड
  • बाथ कुंड के पास में ही होगा चेंजिंग रूम
  • हर उम्र के लोग बाथ कुंड में कर सकेंगे स्नान

Varanasi News: शहर में गंगा नदी पार रेती पर बनी टेंट सिटी में सैलानी सुरक्षित गंगा स्नान कर सकेंगे। इसके लिए यहां फ्लोटिंग बाथ कुंड बनाया जा रहा है। इसे 15 जनवरी से पहले बना लिया जाना है। इस कुंड के पास ही चेंजिंग रूम बनाया जा रहा है। टेंट सिटी के एक क्लस्टर को बना रही कंपनी का कहना है कि, तीर्थाटन और गंगा स्नान करने वालों सुरक्षित डुबकी लगाने वाले के लिए 20 फीट लंबे और 20 फीट चौड़े फ्लोटिंग बाथ कुंड बनाए जा रहे हैं।

Varanasi Tent city.

वाराणसी टेंट सिटी में फ्लोटिंग बाथ की होगी सुविधा

वो पर्यटक जिन्हें तैरना नहीं आता है, वो इस कुंड में स्नान करेंगे। इस बाथ कुंड का लाभ हर उम्र के लोग उठा सकेंगे। स्मार्ट सिटी के तहत सबसे पहले शहर में नमो घाट पर फ्लोटिंग बाथ कुंड बनाने की योजना तैयार की थी। इसमें यहां दो कुंड और तीन-तीन चेंजिंग बनाए जाने थे। इस टेंट सिटी में यह योजना साकार हो चुकी है।

End of Feed