Elevated Road in Varanasi: वाराणसी में बनेगा एक और एलिवेटेड रोड, सुंदरपुर से अस्सी तक होगा निर्माण

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 1, 2022, 06:05 PM IST

Varanasi News: वाराणसी में जाम की समस्या से निजात को लेकर आए दिन कई तरह की योजना बनाई जा रही है। अब एक नया एलिवेटेड रोड बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा एक फ्लाईओवर का भी निर्माण कराया जाएगा। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वाराणसी में जाम की समस्या से मिलेगी निजात
  • अब बनाया जाएगा एक नया एलिवेटेड रोड
  • मंडलायुक्त की अध्यक्षता में लिया गया निर्णय

Varanasi News: वाराणसी में सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए एक एलिवेटेड रोड और एक फ्लाईओवर बनेगा। सुंदरपुर से अस्सी तक एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। जबकि भोजूबीर से बड़ा लालपुर तक फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाना है। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बैठक कर अधिकारियों से जाम से निजात पाने के लिए सुझाव मांगे। इसके साथ ही कई अहम निर्देश दिए। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में निर्णय लिया गया कि, नए फ्लाईओवर को बनाने के साथ सड़कों का चौड़ीकरण कराया जाएगा। मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा का परिचालन बंद कराए जाने पर भी चर्चा की गई।

Varanasi news

वाराणसी शहर में मुख्य सड़क पर लगता है भीषण जाम (प्रतीकात्मक तस्वीर)

इस दौरान सड़कों के लिए बनाई गई कार्ययोजना लोक निर्माण विभाग ने पेश की। बताया गया कि, सुंदरपुर से अस्सी तक कॉरिडोर बनेगा, नक्खी घाट पर रेलवे अंडरपास, वरुणा नदी के दोनों ओर सड़क बनाने की योजना है। रथयात्रा से भेलूपुर पानी टंकी होकर शंकुलधारा से सड़क चौड़ीकरण, तेलियाबाग से लोहा मंडी तक सड़क चौड़ीकरण कराए जाने पर विचार-विमर्श किया गया।

End of Feed