Varanasi Road Reconstruction: शहर के 20 चौराहे एवं सड़कें चौड़ी होंगी। जी-20 के पहले यह काम किया जाना है। जिला प्रशासन अपनी देखरेख में यह काम कराएगा। इसकी कार्ययोजना तैयार की गई है। सड़कों एवं चौराहों को चौड़ा करने का काम पीडब्ल्यूडी, नगर निगम एवं अन्य विभाग मिलकर करेंगे। सड़कें एवं चौराहे चौड़े हो जाने के बाद वाहन जाम में नहीं फंसेंगे। इससे यातायात सुचारू रूप से चल सकेगा।
वाराणसी की सड़क, जिसे की जानी है चौड़ी
जाम नहीं लगने की वजह से वाहन चालकों की जेब खर्च भी कम होगी। अभी घंटों जाम में फंसे रहने की वजह से वाहन ईंधन अधिक खर्च करता है। इस कार्य के लिए पीडब्ल्यूडी ने 20 करोड़ रुपए का प्रस्ताव बनाया है। शहर के अंदर की सड़कों के किनारे इंटरलॉकिंग, पार्किंग एवं जहां जगह बची है वहां फुटपाथ बनाया जाएगा।
