Varanasi News: इंडिगो की फ्लाइट की हुई वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग, जानिए क्या था कारण

UP Varanasi News Today (वाराणसी की खबर): कोलकाता से जयपुर जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट की गुरुवार शाम वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। गुरुवार को ही एक और विमान की दिल्ली में आपातकालीन लैंडिंग हुई थी। वह फ्लाइट दिल्ली से लेह जा रही थी,जिसे बीच रास्ते से लौटना पड़ा।

Varanasi: वाराणसी स्थित बाबतपुर हवाई अड्डे पर इंडिगो की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह विमान जयपुर से कोलकाता जा रहा था। लेकिन कुछ कारणों से इसे वाराणसी डायवर्ट करना पड़ा। घटना गुरुवार शाम की है। गुरुवार को ही इंडिगो के एक विमान को तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।

indigo flight emergency landing in varanasi

इंडिगो के जहाज की वाराणसी में हुई इमरजेंसी लैंडिंग (फाइल फोटो)

क्या था कारण

दरअसल फ्लाइट संख्या 6E114, जो जयपुर से कोलकाता की ओर जा रही थी। उसमें बैठी एक महिला यात्री की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट से अनुमति मांगी और नजदीकी वाराणसी एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई। यहां यात्री को उतारने का बाद फ्लाइट ने जयपुर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी। विमान कोलकाता से गुरुवार की शाम 6 बजकर 25 मिनट से उड़ान भरने वाला था लेकिन इसे टेकऑफ करने में 20 मिनट की देरी हुई, जिसके बाद बीच रास्ते यात्री की तबीयत बिगड़ने से उसे वाराणसी में लैंड कराना पड़ा।

End of Feed