वाराणसी

Varanasi News: इंडिगो की फ्लाइट की हुई वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग, जानिए क्या था कारण

UP Varanasi News Today (वाराणसी की खबर): कोलकाता से जयपुर जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट की गुरुवार शाम वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। गुरुवार को ही एक और विमान की दिल्ली में आपातकालीन लैंडिंग हुई थी। वह फ्लाइट दिल्ली से लेह जा रही थी,जिसे बीच रास्ते से लौटना पड़ा।

Image

इंडिगो के जहाज की वाराणसी में हुई इमरजेंसी लैंडिंग (फाइल फोटो)

Photo : PTI

Varanasi: वाराणसी स्थित बाबतपुर हवाई अड्डे पर इंडिगो की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह विमान जयपुर से कोलकाता जा रहा था। लेकिन कुछ कारणों से इसे वाराणसी डायवर्ट करना पड़ा। घटना गुरुवार शाम की है। गुरुवार को ही इंडिगो के एक विमान को तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।

क्या था कारण

दरअसल फ्लाइट संख्या 6E114, जो जयपुर से कोलकाता की ओर जा रही थी। उसमें बैठी एक महिला यात्री की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट से अनुमति मांगी और नजदीकी वाराणसी एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई। यहां यात्री को उतारने का बाद फ्लाइट ने जयपुर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी। विमान कोलकाता से गुरुवार की शाम 6 बजकर 25 मिनट से उड़ान भरने वाला था लेकिन इसे टेकऑफ करने में 20 मिनट की देरी हुई, जिसके बाद बीच रास्ते यात्री की तबीयत बिगड़ने से उसे वाराणसी में लैंड कराना पड़ा।

एक और विमान की हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

गुरुवार को ही दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट को बीच रास्ते से वापस आना पड़ा और दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। दरअसल फ्लाइट 6E2006 में किसी तरह की तकनीकी दिक्कत आई थी, जिसके कारण यह कदम उठाया गया। लेह के लिए उड़ा यह विमान बीच रास्ते से ही वापस लौट आया और सुरक्षित तरीके से दिल्ली में उतर गया। जानकारी के मुताबिक विमान में चालक दल के सदस्यों सहित करीब 180 लोग सवार थे। यात्रियों को समय पर लेह पहुंचाने के लिए तुरंत दूसरी फ्लाइट का इंतजाम किया गया। इससे यात्रियों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। दोनों ही विमानों में सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article