Digital Village of Varanasi: ये है वाराणसी का डिजिटल गांव, सुविधाएं ऐसी कि आप भी जानकर रह जाएंगे हैरान, एक क्लिक पर मिलती है ये सुविधाएं

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 7, 2022, 10:50 PM IST

Varanasi Smart Village: वाराणसी का एक गांव ऐसा है, जो डिजिटल बन चुका है। यहां के लोगों को एक क्लिक पर डॉक्टर की सेवा मिल जाती है। 2500 आबादी वाले इस गांव का नाम गौरा है। गांव के डिजिटल सेंटर पर टेली कंसल्टेशन सुविधा है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. गांव में ही लोगों को गैर आपातकालीन बीमारियों में राहत मिल जाती है
  2. गौरा गांव में संचालित किया जा रहा डिजिटल सेंटर
  3. विशेषकर डॉक्टरों की सेवा उपलब्ध कराने का काम कर रहा सेंटर

Varanasi News: डिजिटल इंडिया से प्रेरित होकर वाराणसी का गौरा गांव डिजिटल बन गया है। विशेषकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अब परेशानी नहीं उठानी पड़ रही है। यहां के लोगों को अब एक क्लिक पर डॉक्टरों का परामर्श मिल जाता है, जिससे उन्हें बीमारी से तत्काल राहत मिलती है। गांव की आबादी 2500 है। इसके लिए गांव में डिजिटल सेंटर बनाया गया है। यहां टेली कंसल्टेशन की सुविधा है। अब इसके माध्यम से लोगों को गांव से बाहर जाए बिना ही सामान्य बीमारियों में चिकित्सकीय सलाह एवं उपचार मिल जाता है।

Digital Village of Varanasi

वाराणसी का डिजिटल गांव

दरअसल, गांव की एक महिला जनवरी से जून तक बीमारी से परेशान थीं। इन्हें जुलाई में गांव के ही डिजिटल सेंटर पर जाने के बाद राहत मिली। सेंटर पर संचालित हो रहे टेली कंसल्टेशन के जरिए रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह मिली। डिजिटल सेंटर को ऑपरेटर कर रहे अधिकारियों का कहना है कि वह ग्रामीणों को इंटरनेट चलाने की जानकारी दे रहे हैं। अब लोग इंटरनेट का इस्तेमाल सीख भी गए हैं।

End of Feed