Varanasi: सारनाथ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बनेगा इतना लंबा एलिवेटेड रोड, जानें कहां से कहां तक होगा निर्माण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2023, 02:55 PM IST

Sarnath Elevated Road: वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के बनने के बाद पर्यटन में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। इसको देखते हुए अन्य पर्यटन स्थलों को भी विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए वहां आवागमन की सुविधा भी बेहतर बनाने की दिशा में कवायद तेज कर दी गई है। इसके तहत सारनाथ से रिंग रोड रोड तक फोरलेन एलिवेटेड सड़क बनाई जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • बौद्ध सर्किट को सारनाथ से जोड़ने एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बनेगा एलिवेटेड रोड
  • रूट पर जलभराव होने के कारण बनाया जा रहा एलिवेटेड रोड
  • एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव तैयार करेगा सेतु निगम

Varanasi News: शहर स्थित सारनाथ में पर्यटन को बढ़ावा देने और इसे बौद्ध सर्किट से जोड़ने के लिए एलिवेटेड सड़क बनाई जाएगी। सारनाथ से रिंग रोड तक फोरलेन सड़क बनाई जानी है। इस रूट पर जलभराव होने की वजह से एलिवेटेड सड़क बनवाई जा रही है। दरअसल, जलभराव को खत्म करने के लिए मिट्टी डालने में अधिक खर्च आएगा। ऐसे में फोरलेन सड़क बनेगी। इसमें रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनाया जाएगा। ताकि आवागमन बाधित नहीं हो सके। मंडल आयुक्त ने राजकीय सेतु निगम को सर्वे करके प्रस्ताव बनने के लिए कहा है।

varanasi elevated road

सारनाथ में बनने वाला है एलिवेटेड रोड (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सेतु निगम के सहयोग में लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग परिवहन प्राधिकरण (एनएचएआई) को लगाया गया है। सड़क डेढ़ किलोमीटर लंबी होगी। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाए जाने के बाद मंडल आयुक्त उसे शासन को भेजेंगे।

End of Feed