Ghazipur Accident: गाजीपुर में झोपड़ी में सो रहे परिवार को ट्रेलर ने रौंदा, 3 मासूमों की मौत

Ghazipur Accident: गाजीपुर में सड़क किनारे झोपड़ी में सो रहे परिवार को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने अनियंत्रित होकर रौंद डाला। जिससे दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरी बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। जिनका इलाज चल रहा है।

Ghazipur Accident: गाजीपुर में शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क किनारे झोपड़ी में सो रहे परिवार को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया। जिसमें 3 बच्चों की मौत हो गई और मां-बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने ट्रेलर को बिहार बॉर्डर पर पकड़ लिया है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Accident

फाइल फोटो

अनियंत्रित होकर झोपड़ी में घुसा ट्रेलर

यह हादसा गाजीपुर में गहमर थाना क्षेत्र के पथरा गांव के पास एनएच-124सी पर हुआ। जहां मां कामख्या धाम के पास लालजी डोम का परिवार झुग्गी मे रहता था। परिवार के लोग खाना खाकर सो गए थे। लेकिन लालजी डोम कसी काम से बाहर गया हुआ था। रात के करीब दो बजे भदौरा से गहमर की ओर जा रहा ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और झोपड़ी पर चढ़ गया।

End of Feed