वाराणसी

PM Modi Kashi Visit: इस दिन काशी पहुंचेंगे PM मोदी, 44 परियोजनाओं की देंगे सौगात; ऐसा नजर आएगा बनारस

PM Modi Kashi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल यानी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचेंगे। इस दौरान वे 3900 करोड़ रुपये की 44 परियोजनाओं की सौगात देंगे। । जिनमें 1600 करोड़ रुपये के 19 प्रोजेक्ट हैं, जिनका लोकार्पण होना है। वहीं, इन्फ्राटेक्चर के 25 बड़े प्रोजेक्ट हैं, जिनका शिलान्यास किया जाना है, जो करीब 2600 करोड़ रुपये के हैं।

Image

पीएम मोदी (फाइल फोटो)

PM Modi Kashi Visit: पीएम नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आएंगे। इस दौरान पीएम मोदी काशी वासियों को 44 परियोजनाओं की सौगात देंगे, जो करीब 3900 करोड़ की बताई जा रही है। मंडलायुक्त (वाराणसी) कौशल राज शर्मा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे के लिए तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रैली स्थल पर आ चुके हैं और उनके निर्देशन प्राप्त हो चुके हैं। रैली और कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। साथ ही जिन प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास होना है, उन्हें भी अंतिम रूप से फाइनल किया जा रहा है। विभिन्न विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां भी निर्बाध रूप से पूरी की जा रही हैं। 11 अप्रैल से पहले ही सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।

उन्होंने आगे कहा कि अब की बार के प्रोजेक्ट्स में वाराणसी और उसके आसपास के जिलों को भी शामिल किया गया है। वाराणसी मंडल के कुछ बड़े इलेक्ट्रिसिटी इन्फ्राटेक्चर के कार्य भी इसमें शामिल किए गए हैं, इसलिए वाराणसी के साथ-साथ आसपास के जिले के लोग भी इसमें शामिल होंगे। 30 से 50 हजार लोगों की व्यवस्था की जा रही है।

44 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास

44 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाना है। जिनमें 1600 करोड़ रुपये के 19 प्रोजेक्ट हैं, जिनका लोकार्पण होना है। वहीं, इन्फ्राटेक्चर के 25 बड़े प्रोजेक्ट हैं, जिनका शिलान्यास किया जाना है, जो करीब 2600 करोड़ रुपये के हैं।

गर्मी को देखते हुए कार्यक्रम का स्थान शहर के बाहर रिंग रोड पर रखा गया है, ताकि लोगों को आने-जाने में कम समय लगे। सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच सारे कार्यक्रम आयोजित हो जाएंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आने वाले लोग गर्मी बढ़ने से पहले ही अपने घर पहुंच जाएंगे। कार्यक्रम में जर्मन हैंगर का प्रयोग करते हुए बकायदा पीने के पानी की व्यवस्थाएं, ह्यूमिडिफायर और सीलिंग फैंस की व्यवस्थाएं की जा रही है, ताकि लोगों को कम से कम वहां पर गर्मी महसूस हो। पार्किंग स्थल भी रैली के पास ज्यादा बनाए गए हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article