Varanasi News: शहर की मुख्य सड़कों की सूरत बदल जाएगी। इन्हें मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। लखनऊ की तर्ज पर सप्ताह के अंत में एवं विशेष अवसरों पर ट्रैफिक डायवर्ट कर जन भागीदारी के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त शहर में लगाए गए साइनेज बोर्ड की मरम्मत की जाएगी। सारनाथ क्षेत्र में ग्रीन स्पेस, ओपन एयर ऑडिटोरियम, सर्फेस पार्किंग आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। पार्कों में ओपन जिम एवं पार्क के लिए आर्किटेक्चरल ले-आउट बनाए जाएंगे।
वाराणसी की मुख्य सड़क, जो बनेगी मॉडल
यह निर्णय वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) की अवस्थापन बोर्ड की बैठक में लिए गए हैं। इसमें मंडल आयुक्त कौशल राज शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिया की उपरोक्त सभी काम प्राथमिकता पर जल्द पूरे कराए जाएं। इसके साथ ही शहर में पौधों में लगे आयरन ट्री-गार्ड के मेंटेनेंस एवं पेंटिंग के लिए जिला वन अधिकारी से समन्वय बनाकर काम करने के लिए निर्देशित किया।
