Varanasi News: काशी में बारिश के लिए शहनाई वंदन, इंद्रदेव को रिझाने के लिए बजाई गई राग मेघ धुन

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 23, 2024, 09:21 AM IST

Varanasi News: देशभर में गर्मी से बेहाल लोग राहत की बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच वाराणसी में गंगा की गोद में खड़े होकर इंद्रदेव को रिझाने के लिए शहनाई वादक ने राग मेघ की धुन बजाई और इंद्र देव को प्रसन्न करने का प्रयास किया।

Varanasi News: इस साल उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी। भीषण गर्मी के साथ लू का प्रकोप लोगों को चैन लेने नहीं दे रहा। गर्मी में लोग कूलर और एसी के सहारे है, लेकिन गर्मी इतनी अधिक है की फैन और कूलर का असर महसूस ही नहीं हो रहा। देश के कुछ क्षेत्र तो आग की भट्टी बने हुए हैं। यूपी सहित देश के कई हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। गर्मी से बेहाल लोग हर तरफ अब बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच वाराणसी में प्रचंड गर्मी से राहत पाने के लिए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य शहनाई वादक ने मां गंगा की गोद में खड़े होकर शहनाई बजाई।

बारिश के लिए इंद्रदेव को रिझाने की कोशिश

End of Feed