Varanasi News: पीएम मोदी बोले- वंदे भारत ट्रेनें जोड़ रहीं देश की संस्कृति, आस्था और विकास की डोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेनें देश की संस्कृति, आस्था और विकास की यात्रा को जोड़ रही हैं। पीएम मोदी ने इसे आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक बताते हुए कहा कि वंदे भारत भारतीयों की, भारतीयों द्वारा, भारतीयों के लिए बनायी गयी ट्रेन है।

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी में चार नई ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के अनगिनत तीर्थ क्षेत्र वंदे भारत के नेटवर्क से जुड़ रहे हैं और यह भारत की विरासत के शहरों को देश के विकास का प्रतीक बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (ANI)

चार नई वंदे भारत किस रूट पर चलेंगी

प्रधानमंत्री ने अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के बनारस रेलवे स्टेशन पर चार नयी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये नयी रेलगाड़ियां बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु मार्गों पर चलेंगी। इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि भारत में सदियों से तीर्थ यात्राओं को देश की चेतना का माध्यम कहा गया है। ये यात्राएं केवल देव दर्शन का मार्ग नहीं हैं बल्कि भारत की आत्मा को जोड़ने वाली परंपरा भी हैं। प्रयागराज, अयोध्या, हरिद्वार, चित्रकूट और कुरुक्षेत्र जैसे अनगिनत तीर्थ क्षेत्र हमारी आध्यात्मिक आस्था के केंद्र हैं।

End of Feed