Varanasi News: देश को 4 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, पीएम मोदी ने वाराणसी से दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से देश के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने वाली चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। ये ट्रेनें बनारस–खजुराहो, लखनऊ–सहारनपुर, फिरोजपुर–दिल्ली और एर्नाकुलम–बेंगलुरु रूट पर दौड़ेंगी। इन ट्रेनों के शुरू होने से देश के विभिन्न क्षेत्रों के बीच यात्रा समय घटेगा। साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात दी है। पीएम मोदी ने वाराणसी से इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इनमें लखनऊ से सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, फिरोजपुर से दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, एर्नाकुलम से बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और बनारस से खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को तेज, आरामदायक और आधुनिक यात्रा का अनुभव मिलेगा।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई (ANI)

बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस

बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस पहली बार इस रूट पर सीधी सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। जिससे यात्रियों का सफर मौजूदा स्पेशल ट्रेनों की तुलना में लगभग 2 घंटे 40 मिनट पहले पूरा हो जाएगा। यह हाई-स्पीड ट्रेन भारत के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो के बीच कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। इस ट्रेन के संचालन से धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही तीर्थयात्रियों को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो तक एक तेज, आधुनिक और आरामदायक सफर का अनुभव भी मिलेगा।

End of Feed