शिव की नगरी में जाम के झंझट से मिलेगी मुक्ति, देश के पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे से सफर होगा आसान

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 22, 2023, 05:13 PM IST

काशी के पुराने इलाकों में सड़कें सकरी होने के कारण यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। इस जाम से जल्द ही शहर के लोगों को मुक्ति मिलने वाली है।

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में देश की पहली पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे परियोजना की आधारशिला 24 मार्च को रखेंगे। इसके साथ ही कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया के बीच रोपवे का काम शुरू हो जाएगा। यह परियोजना 644.49 करोड़ रुपए की है।

Varanasi-Traffic

वाराणसी को जाम से मिलेगी मुक्ति (प्रतीकात्मक तस्वीर)

रोपवे कैंट रेलवे स्टेशन (वाराणसी जंक्शन) से गोदौलिया चौराहे तक चलेगा। इस योजना से काशी विश्वनाथ मंदिर, दशाश्वमेध घाट जाना आसान हो जाएगा। वाराणसी में नेशनल हाईवे, रिंग रोड, फ्लाईओवर, आरओबी के बाद अब भीड़-भाड़ वाले इलाके में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए रोप वे चलने से वाराणसी में आने वाले देशी -विदेशी पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी काफी राहत मिलेगी। इस रोपवे के बनने के बाद काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुविधा होगी, उनके पास ऑटो, टेम्पो और रिक्शा के अलावा एक और विकल्प मौजूद रहेगा। श्रद्धालु स्टेशन से उतरकर सीधा मंदिर के करीब तक जा सकेंगे।

End of Feed