काशी की गलियों में गूंजा I LOVE MUHHMAD, नाबालिग बच्चों ने निकाला जुलूस

काशी की गलियों में नाबालिग बच्चों ने "I Love Muhammad" के नारों के साथ जुलूस निकाला। कानपुर से शुरू हुआ यह मामला अब उत्तर प्रदेश के कई शहरों तक पहुंच गया है। नाबालिग बच्चे जुलूस निकालकर धार्मिक नारेबाजी कर रहे हैं और इससे सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में इन दिनों आई लव मोहम्मद की गूंज सुनाई पड़ रही है। कानपुर से शुरू हुआ विवाद और राज्य के कोने-कोने में पहुंचने लगा है। उन्नाव, महाराजगंज, भदोही के बाद अब काशी की गलियों में भी आई लव मोहम्मद की गूंज सुनाई पड़ी है। नाबालिग बच्चे ये जुलूस निकालकर धार्मिक नारेबाजी कर रहे हैं। घटना के बाद अब सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं।

I Love Muhammad slogan

कानपुर के बाद कई अन्य शहरों और वाराणसी तक पहुंचा 'I Love... विवाद'

वाराणसी के सिगरा स्थित लल्लापुरा इलाके में कुछ नाबालिक बच्चों ने एक जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल बच्चे धार्मिक नारे लगा रहे थे। बच्चों के हाथों में आई लव मोहम्मद का बैनर था और गली-गली घूमकर यही नारा लगा रहे थे।

End of Feed