Fake Currency Racket: उत्तर प्रदेश में नकली नोट छापने वाले गैंग का पर्दाफाश हुआ है। मथुरा जीआरपी ने वाराणसी से रौनक उर्फ मुकेश उर्फ टीपू को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार आरोपी रौनक नकली नोट छापने का माहिर है। आरोपी कुछ इस तरह से नोट छापता है कि, उसे पहचानना भी मुश्किल है। नोट के बीच में उपयोग होने वाले हरे कलर के धागे यानी सिक्योरिटी थ्रेड को वह चीन से मंगवाता है। उसने तेलंगाना और पंजाब से नोट छापे के लिए मशीनें मंगाई है। उसने सबसे पहले वाराणसी में नोट छापने का काम शुरू किया था। नोट छापने के बाद छह राज्यों में पहुंचाया जाता है। गैंग का पर्दाफाश होने के बाद सुरक्षा एजेंसी भी चौंक गईं हैं।
मुस्ताक अहमद, एसपी जीआरपी, मथुरा नकली नोट मामले की जानकारी देते हुए
इस मामले में एनआई और आईबी के अलावा यूपी एटीएस ने भी जांच शुरू कर दी है। इस मामले के तार चीन से जुड़ रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां यह भी जानकारी कर रही है कि, कहीं भारत की अर्थव्यवस्था को खोखला करने की तो साजिश नहीं रची गई है।
