Varanasi में LIVE सुसाइड, सोशल मीडिया पर देखते रह गए लोग; बीवी से खफा होकर उठाया खौफनाक कदम

वाराणसी में सोशल मीडिया पर लाइव आकर युवक ने खुदकुशी कर ली। पत्नी के एलआईसी एजेंट बनने से युवक नाराज बताया जा रहा था।

वाराणसी में सोमवार को एक युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पहुंची पुल‍िस मामले की जांच कर रही है। मामला वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के नई बस्ती इलाके का हैं। यहां पर चार बच्चों का पिता अल्ताफ खान पारिवारिक कलह से तंग आकर फांसी के फंदे पर झूल गया। युवक के इस कदम के बाद परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसी भी उसके इस कदम से हैरान हैं।

Sucide

प्रतिकात्मक तस्वीर

सोशल मीडिया पर लाइव आत्महत्या

युवक ने आत्महत्या करने के लिए फांसी का रास्ता चुना। सोशल मीडिया पर लाइव आकर वह कमरे में लगे सीलिंग फैन पर रस्सी बांधकर उस पर झूल गया। प्रथम दृष्टया सुसाइड करने के पीछे की वजह पत्नी से आपसी कलह बताई जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। सुसाइड करने वाला युवक पेशे से ड्राइवर था, उसकी पत्नी एलआईसी एजेंट थी। बताया जा रहा है कि युवक पत्नी के एलआईसी एजेंट होने से नाराज चल रहा था। मीटिंग और सेमिनार के लिए पत्नी के घर से बाहर जाने पर उसको आपत्ति थी। बाहर जाने से मना करने के बावजूद पत्नी के बात नहीं मानने के बाद युवक ने ऐसा कदम उठाया।

End of Feed