Ayodhya Ram Mandir: काशी के निषाद राजों का ऐलान, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन फ्री में कराएंगे गंगा पार

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 11, 2024, 03:37 PM IST

अयोध्या स्थित राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन काशी के नाविक गंगा पार करने वाले लोगों को फ्री में यात्रा कराएंगे।

वाराणसी:अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन 22 जनवरी को वाराणसी के नाविक समाज ने गंगा घाट पर एक छोर से दूसरे छोर तक जाने के लिए श्रद्धालुओं और पर्यटकों को नि:शुल्क सेवा देने का निर्णय लिया है। ‘मां गंगा निषाद राज सेवा न्यास’ के संगठन मंत्री शम्भू साहनी ने बताया कि निषाद समाज का प्रभु श्री राम से अटूट रिश्ता रहा है। वन गमन के समय निषाद राज ने प्रभु श्री राम, लक्ष्मण और माता सीता को अपनी नाव से बिना शुल्क लिए नदी पार करायी थी।

Varanasi Navik Free Ganga Travel

राम मंदिर उद्घाटन के दिन काशी में फ्री गंगा यात्रा

मुफ्त नाव सेवा

उन्होंने कहा कि इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नाविक समाज की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि 22 जनवरी को बनारस के सभी 84 घाट पर गंगा के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने के लिए श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मुफ्त नाव सेवा प्रदान की जाएगी। साहनी ने बताया कि 22 जनवरी को ही दिन में बनारस के राजघाट से निषादराज घाट तक भगवान श्री राम, लक्ष्मण और माता जानकी के नाम से एक शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल होंगे।

End of Feed