जौनपुर में ट्रिपल मर्डर; पिता और दो बेटों की सिर कुचलकर हत्या

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में तीन लोगों की एक साथ हत्या हो गई है। जफराबाद थाना क्षेत्र की इस घटना में बदमाशों ने एक पिता और उसके दो बेटों के सिर पर हमला कर इनकी जान ले ली। अधिकारियों ने अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित करने का निर्देश दिया है।

Jaunpur Triple Murder: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के में कुछ बदमाशों ने एक पिता और उसके दो बेटों की सिर कुचलकर हत्या कर दी है। यह घटना जफराबाद थाना क्षेत्र की है जहां ट्रिपल मर्डर की वारदात हुई है। अपराधियों को पकड़ने के लिए अधिकारियों ने पुलिस टीम गठित करने का निर्देश दिया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

jaunpur murder

जौनपुर में बाप-बेटों की हुई हत्या

पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार की रात जफराबाद थाना क्षेत्र के कचगांव अंडरपास के करीब हुई। सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस बीच परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।

End of Feed