वाराणसी

मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट की वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग, Delhi के आसमान में आधे घंटे तक उड़ता रहा विमान

मुंबई के दिल्ली आ रही इंडिगो एयरलाइंस फ्लाइट की खराब मौसम और ईंधन की कमी के कारण वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। वाराणसी एयरपोर्ट पर एक घंटे रुकने के बाद विमान ने फिर उड़ान भरी और 6 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इस दौरान विमान में बैठे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Image

इंडिगो फ्लाइट की वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Varanasi: मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो एयरलाइंस फ्लाइट की वाराणसी में इमर्जेंसी लैंडिंग करवाई गई। बताया जा रहा है कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से 24 मई की रात 11 बजे फ्लाइट 6E 2007 दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। फ्लाइट की लैंडिंग दिल्ली एयरपोर्ट पर होनी थी लेकिन राजधानी में अचानक मौसम खराब होने और ईंधन की कमी के चलते फ्लाइट को डायवर्ट कर वाराणसी हवाई अड्डे पर लैंड करवाया गया। जिस समय फ्लाईट कि लैंडिंग करवाई गई थी, उसमें 220 से अधिक यात्री सवार थे। जानकारी के लिए बता दें कि सुबह 3:10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हुई थी।

एक घंटे तक वाराणसी पर रुकी फ्लाइट

मुंबई से दिल्ली आ रही फ्लाइट 6E 2007 की खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए सुबह 3:10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। वाराणसी एयरपोर्ट पर फ्लाइट करीब एक घंटे तक रुकी रही। उस दौरान फ्लाइट में बैठे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाराणसी एयरपोर्ट पर करीब 1 घंटे रुकने के बाद विमान ने सुबह 4:12 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

दिल्ली एयरपोर्ट पर आंधी-तूफान के कारण वाराणसी डायवर्ट हुई फ्लाइट

बताया जा रहा है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान चल रहा था। करीब आधे घंटे तक इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली की हवा में उड़ान भरती रही। इस दौरान फ्लाइट में बैठे लोग स्थिति को देखते परेशान होने लगे। खराब मौसम और ईंधन की कमी के कारण फ्लाइट को वाराणसी डायवर्ट किया गया और वहां उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बता दें कि दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग करीब रात करीब 1:45 बजे होनी थी। लेकिन मौसम के चलते फ्लाइट वाराणसी एयरपोर्ट पर 3:10 पर लैंड करवाई गई। सुबह करीब 4:12 पर वाराणसी एयरपोर्ट से दिल्ली के उड़ान भरने के बाद फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह 6 बजे लैंड हुई।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article