Varanasi News: रेलवे ट्रैक पर नाराज पत्नी को पति ने लगाया गले, फिर ट्रेन आई और दोनो...

वाराणसी में शराबी पति से आजिज एक महिला ट्रेन के आगे कूद गई। पत्नी को बचाने गया पति भी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

वाराणसी: बाबा विश्वनाथ की नगरी से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां शराब ने दंपति को निगल लिया। जी हां, यहां अपने पति के शराब पीने की लत से परेशान महिला ट्रेन के आगे कूद गई, उसे बचाने गया पति भी चपेट में आ गया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के पंचकोशी रेलवे क्रॉसिंग की है।

Husband Wife Jumping In Front of train

ट्रेन के आगे कूदे पति-पत्नी

सारनाथ पुलिस स्टेशन के एसएचओ ब्रिजेश कुमार सिंह के अनुसार, 30 वर्षीय गोंविद सोनकर फल बेचकर गुजारा करता था। वह शराब पीने का आदी था। इसी बात को लेकर अक्सर उसका अपनी पत्‍नी खुशबू सोनकर (28) से झगड़ा होता था। दोनों की 2018 में शादी हुई थी और दोनों के तीन बच्‍चे भी हैं। बच्चों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया है।

End of Feed