Varanasi Rail Update: होली पर यात्रियों के सुगम यात्रा के लिए गुरुवार से त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलनी लगी हैं। रेलवे द्वारा आठ जोड़ी ट्रेनें चलाई जानी है। यह ट्रेनें वाराणसी कैंट स्टेशन और बनारस रेलवे स्टेशन से होकर चलेंगी। इन ट्रेनों के परिचालन के लिए अलग-अलग तिथियां तय हैं। रेलवे अधिकारी के मुताबिक ट्रेन नंबर 05193-94 छपरा स्टेशन से 2, 9 और 16 मार्च को पनवेल तक चलेगी। यह ट्रेन वाराणसी कैंट स्टेशन और बनारस रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी। अगले दिन फिर यह ट्रेन पनवेल से छपरा स्टेशन के लिए परिचालित होगी।
वाराणसी कैंट स्टेशन से होकर चलेंगी ट्रेनें
ट्रेन नंबर 04068 दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 2 से 9 मार्च तक चलेगी। यह ट्रेन मंगलवार और शुक्रवार को परिचालित होगी। अगले दिन दरभंगा से दिल्ली के लिए ट्रेन नंबर 04067 चलेगी। ट्रेन नंबर 04530-29 त्योहार स्पेशल ट्रेन दोनों ओर से तीन-तीन ट्रिप चलेगी। यह ट्रेन भटिंडा से चलेगी और बरेली, लखनऊ होकर रायबरेली, प्रतापगढ़ स्टेशन पर रुकेगी। इन स्टेशनों से होकर यह ट्रेन वाराणसी कैंट स्टेशन पहुंचेगी। वाराणसी से हफ्ते में दो दिन सोमवार और गुरुवार को ट्रेन परिचालित होगी।
