Varanasi News: राज्य सरकार अब काशी में टाउनशिप बनाने जा रही है। वाराणसी में विकास प्राधिकरण ने पिंडरा और रिंग रोड किनारे नई टाउनशिप बसाने के लिए 200 एकड़ जमीन की तलाश शुरू की है। इस जगह 1000 करोड़ रुपए से जमीन अधिग्रहित की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि तेज शहरीकरण के कारण पुराने इलाकों में दबाव कम करने के लिए नई टाउनशिप विकसित की जानी है। इन टाउनशिप में लोगों को किफायती दर पर प्लॉट और फ्लैट मिलेंगे। काशी के अलावा अयोध्या, मथुरा और गोरखपुर में टाउनशिप बसाई जाएगी।
काशी में कुछ इस तरह की बनेगी टाउनशिप (सांकेतिक तस्वीर)
इसके लिए आवास विकास परिषद ने 4000 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है। संबंधित विकास प्राधिकरणों को नई टाउनशिप विकसित करने की जिम्मेदारी दी गई है। शासन ने सभी विकास प्राधिकरणों से 31 जनवरी तक प्रस्ताव देने के लिए निर्देश दिया है। सरकार ने नई टाउनशिप की इंटीग्रेटेड कार्ययोजना तैयार करने का भी निर्देश जारी किया है। इसमें आवासीय प्लॉट औ बहुमंजिली इमारत के साथ सकूल-कॉलेज, अस्पताल, होटल एवं छोटी दुकानें रहेंगी। इनके दाम बाजार एवं सर्किल दर के अनुसार निर्धारित होने हैं।
