Ganga Vilas Cruise Update: गंगा विलास क्रूज रविवार की देर शाम वाराणसी पहुंच जाएगा। 32 स्विस पर्यटकों को कोलकाता से यह क्रूज लेकर आ रहा है। इन मेहमानों के स्वागत की तैयारी पर्यटन और संस्कृति विभाग द्वारा की जा रही है। क्रूज रविदास घाट पर आएगा। पर्यटक लार्ड कॉर्नवालिस का मकबरा देखने रविवार को रवाना होंगे। रात में आराम करने के बाद सैलानी काश विश्वनाथ धाम, सारनाथ समेत अन्य जगहों को घूमेंगे। पर्यटक काशी घूम लेने के बाद हवाई जहाज से रवाना हो जाएंगे। 33 पर्यटकों का नया दल 10 जनवरी की सुबह 11:40 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेगा।
गंगा विलास क्रूज रविवार शाम पहुंच रहा है वाराणसी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को सैलानियों को रवाना करेंगे। बता दें कि, पर्यटकों को लेकर 22 दिसंबर को क्रूज कोलकाता से रवाना हुआ था। क्रूज वाराणसी में 6 जनवरी को ही पहुंचना था, लेकिन कोहरे के कारण रविवार की देर शाम पहुंच रहा है।
