Varanasi Cantt Station Parking Fire: वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में शुक्रवार देर रात को भीषण आग लग गई। जिसमें 150 दोपहिया वाहन जलकर राख हो गए। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग में जले कई वाहन
ये भी पढ़ें - झांसी में आमने-सामने से भिड़ी दो कारें, टक्कर लगने से हवा में उछला बाइक सवार, तीन लोग घायल; देखें CCTV वीडियो
रेलवे कर्मचारियों के लिए पार्किंग
एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के साथ-साथ दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि यह पार्किंग रेलवे कर्मचारियों के लिए है।
जांच के लिए बनाई गई समिति
अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) लालजी चौधरी ने बताया कि रेलवे के कर्मचारियों के लिए कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के पास दोपहिया वाहन स्टैंड बनाया गया है जिसमें देर रात आग लगने से काफी नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि 150 से ज्यादा वाहनों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि जनहानि की सूचना नहीं है और घटना की जांच के लिए समिति बनाई गई है।
(इनपुट - भाषा)
