नवरात्रि में पूर्वांचल के किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात, बिहार के किसानों को भी मिलेगा लाभ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 20, 2023, 08:17 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के प्रस्तवित दौरे में पूर्वांचल के किसानों को बड़ी सौगात देंगे। इंटीग्रेटेड पैक हाउस फॉर फूड एंड वेजिटेबल एक्सपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे, इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी में करेंगे इंटीग्रेटेड पैक हाउस का उद्घाटन
  • वाराणसी के पैक हाउस से पूर्वांचल की सब्जी और फलों का होगा सीधे एक्सपोर्ट
  • मेक इन इंडिया उपकरणों से लैस है पूर्वांचल का पहला पैक हाउस

Farmers of Purvanchal: पैक हाउस में लगे सभी उपकरण मेक इन इंडिया हैं। इसके शुरू होने के बाद बनारसी लंगड़ा आम सीधे जापान, ऑस्ट्रेलिया, कोरिया, इंग्लॅण्ड और यूरोपियन देशो को एक्सपोर्ट किया जा सकेगा। मोदी-योगी सरकार की ओर से किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयासों को इस पैक हाउस से बड़ी मदद मिलेगी। डबल इंजन की सरकार पूर्वांचल ही नहीं पश्चिमी बिहार के एफपीओ, किसानों और कृषि उद्यमियों के बीच से बिचौलियों को हटाकर उन्हें निर्यातक बनाने में जुटी है। इसके लिए कृषि और खाद्य प्रसंस्कृत उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण लगातार प्रयास कर रहा है।

farmers

प्रतीकात्मक फोटो

15.78 करोड़ की लागत से 4461 वर्गफुट में बना है पैक हाउस

End of Feed