वाराणसी रोपवे प्रोजेक्ट को लेकर वायरल हुआ Fake Video,पुलिस ने दर्ज किया केस

वाराणसी में तैयार हो रहे रोपवे की लंबाई लगभग 3.8 किमी है। इसे बनाने में 807 करोड़ रुपए की लागत आएगी। प्रोजेक्ट में कुल पांच स्टेशन तैयार किए जा रहे हैं।

काशी में बन रहे देश के पहले अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे प्रोजेक्ट को लेकर विवाद शुरू हो गया है। उद्घाटन के पहले ही सोशल मीडिया पर रोपवे को लेकर फेक न्यूज वायरल की जा रही हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रोपवे की ट्रॉली टूटने की भ्रामक खबर फैलाई गई। बड़ी बात ये है कि कांग्रेस के बड़े नेता उदितराज ने भी खबर की सत्यता की पुष्टि किए बगैर, अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

ROPE WAY

प्रतीकात्मक फोटो (istock)

पुलिस ने दो के खिलाफ दर्ज किया केस

बनारस में बन रहा रोपवे सुर्खियों में हैं। रोपवे का ट्रायल रन पूरा हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट रोपवे अगले साल काशी की जनता को समर्पित किया जाएगा। लेकिन उसके पहले ही सोशल मीडिया पर लोग, इसकी खामियां गिनाने में लग गए हैं। सोशल मीडिया पर झूठी खबरें वायरल की जा रही हैं। काशी जोन के डीसीपी गौरव बंसवाल के मुताबिक दो ट्विटर हैंडल से एक वीडियो वायरल किया गया। जिसमें ये दिखाया गया है कि उद्घाटन के बाद रोपवे की ट्रॉली अचानक टूट जाती है और बीजेपी के कुछ नेता जख्मी हो जाते हैं। वीडियो के वायरल होते ही हड़कंप मच गया। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

End of Feed