Varanasi Gyanvapi Masjid: ज्ञानवापी मस्जिद मामले में पक्षकारों को सौंपी जा सकती है ASI सर्वे रिपोर्ट, पांच जनवरी को आएगा फैसला

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 4, 2024, 07:05 PM IST

ज्ञानवापी मस्जिद की एएसआई सर्वे रिपोर्ट पक्षकारों को सौंपने के मामले में पांच जनवरी को फैसला सुनाया जाएगा। एएसआई ने ज्ञानवापी परिसर की सर्वे रिपोर्ट को खोलने और पक्षकारों को सौंपने के लिए जिला अदालत से चार सप्ताह का समय देने का अनुरोध किया था।

वाराणसी: जिला अदालत ज्ञानवापी मस्जिद की एएसआई सर्वे रिपोर्ट पक्षकारों को सौंपने के मामले में अब पांच जनवरी को फैसला सुनायेगी। हिंदू पक्ष के वकील मदन मोहन यादव ने गुरुवार को बताया कि जिला न्यायाधीश ए. के. विश्वेश आज महामना मदन मोहन मालवीय के जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उन्होंने बताया कि साथ ही कचहरी परिसर में एक वकील के निधन पर शोक मनाये जाने की वजह से भी अदालत की कार्यवाही पूरी नहीं हो सकी, लिहाजा जिला न्यायाधीश ने आदेश सुनाने के लिए पांच जनवरी की तारीख तय की है।

Varanasi Gyanvapi Masjid:

ज्ञानवापी मस्जिद

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मांगा था समय

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने बुधवार को ज्ञानवापी परिसर की सर्वे रिपोर्ट को खोलने और पक्षकारों को सौंपने के लिए जिला अदालत से चार सप्ताह का समय देने का अनुरोध किया था, जिसके बाद मामले को गुरुवार तक के लिए टाल दिया गया था। एएसआई ने चार सप्ताह का समय मांगते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के हालिया फैसले का हवाला दिया था।

End of Feed