वाराणसी में स्‍कूल बस की चपेट में आने से सीआरपीएफ जवान की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated May 15, 2023, 07:33 PM IST

लालपुर पांडेयपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) पंकज कुमार ने बताया कि वाराणसी के पांडेयपुर थाना क्षेत्र के पहाड़िया मंडी स्थित 95 बटालियन सीआरपीएफ शिविर में जवान वंशराज सिंह (45) तैनात थे। कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह सिंह को गेट पर रक्षक के रूप में तैनात किया गया था।

वाराणसी पुलिस आयुक्‍तालय के लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को स्कूल बस की चपेट में आने से केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। लालपुर पांडेयपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) पंकज कुमार ने बताया कि वाराणसी के पांडेयपुर थाना क्षेत्र के पहाड़िया मंडी स्थित 95 बटालियन सीआरपीएफ शिविर में जवान वंशराज सिंह (45) तैनात थे।

varanasi

वाराणसी में सीआरपीएफ जवान की मौत

कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह सिंह को गेट पर रक्षक के रूप में तैनात किया गया था। इस बीच, परिसर के बच्चों को लेकर जा रही बटालियन की स्कूल बस अनियंत्रित होकर गेट पर तैनात वंशराज सिंह को रौंदते हुए खंभे से जा टकराई। एसएचओ ने बताया कि मौके पर मौजूद अन्‍य जवानों ने गंभीर रूप से घायल सिंह को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

End of Feed