Corona effect seen in Varanasi: देश में कोरोना की आहट को लेकर लोगों में बेचैनी है और हर कोई इस बीमारी के बारे में बात कर रहा है, इसकी आहट बाबा भोले की नगरी वाराणसी में भी महसूस की गई वाराणसी की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती (Varanasi Ganga Aarti) में भी कोरोना इफेक्ट नजर आया और यहां मॉस्क (Mask) पहनकर आरती की गई।
अस्सी घाट पर गंगा आरती कर रहे अर्चकों ने मास्क लगाकर लोगों को जागरूक किया (फाइल फोटो)
यहां मास्क लगाकर अर्चकों ने की गंगा आरती, वहीं कोरोना के चौथी लहर की आशंका के बीच काशी के पुरोहितों ने प्रोटोकॉल का पालन किया,
गौर हो कि सीएम योगी ने सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाने की अपील की थी, जिसके बाद लोगों में इसे लेकर जागरूकता आई है।
अस्सी घाट पर गंगा आरती कर रहे अर्चकों ने मास्क लगाकर लोगों को जागरूक किया साथ ही आरती के पहले पर्यटकों से मास्क लगाने की अपील
भी की गई।
वाराणसी में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है
गौर हो कि चीन समेत कई देशों में फिर से कोविड के बढ़ते मरीजों और नए वैरिएंट को लेकर वाराणसी जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है और एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है, हालांकि अभी तक जिले में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है, मगर फिर भी विभाग पूरी तरह से सतर्क है।
'कोविड पॉजिटिव पाए जाने पर जीन सीक्वेंसिंग कराई जाए'
वाराणसी स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि सर्दी-जुकाम और बुखार समेत अन्य लक्षण वाले व्यक्तियों को चिन्हित किया जाए, साथ ही कोविड पॉजिटिव पाए जाने पर जीन सीक्वेंसिंग कराई जाए साथ ही कोविड संभावित लोगों के सैंपल को लेकर जांच कराई जाए।
