BHU Molestation Case: छात्र संगठनों के दो गुटों में झड़प, VC का पुतला फूंकने पर पुलिस बल का प्रयोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 5, 2023, 08:23 PM IST

वाराणसी स्थित बीएचयू में आईआईटी छात्रा के साथ छेड़खानी और परिसर में दीवार खड़ी करने को लेकर आंदोलित छात्रों के दो गुटों में झड़प हो गई। ABVP और आइसा ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं।

वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के आईआईटी की छात्रा के साथ हुई छेड़खानी की घटना के बाद माहौल गर्माया हुआ है। छात्राओं की सुरक्षा और परिसर में दीवार खड़ी करने के विरोध में हो रहे आंदोलन के दौरान रविवार को विश्वविद्यालय के गेट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और ऑल इंडिया स्टूडेंड एसोसिएशन और भगत सिंह छात्र मोर्चा (बीएसएम) के सदस्यों के बीच झड़प हो गई। लंका थाने के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि आन्दोल के दौरान नारे लगाने और पुतला फूंकने को लेकर अभाविप और ऑल इंडिया स्टूडेंड एसोसिएशन (आइसा) के छात्रों के बीच झड़प हुई है। फिलहाल, पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर दोनों दलों के छात्रों को अलग कर दिया है।

Clash Between 2 Groups of Students in BHU

बीएचयू में छात्र संगठनों के दो गुटों में झड़प

ABVP और आइसा भिड़े

इस बीच अभाविप ने एक बयान जारी कर दावा किया कि आइसा और बीएसएम के गुंडों की ओर से किये गये हमले में अभाविप की कार्यकर्ता अदिति और मेघा घायल हो गईं। अभाविप ने दोनों छात्राओं की तस्वीर भी जारी की, जिसमें एक के पैर तथा एक के हाथ में प्लास्टर लगा दिख रहा है। छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आईआईटी और बीएचयू के बीच दीवार खड़ी किये जाने के फैसले का विरोध कर रहे हैं। इस सिलसिले में दो नवंबर को रजिस्ट्रार की ओर से छात्रों के नाम एक नोटिस जारी कर परिसर को बांटने की बात कही गई थी।

End of Feed