Kashi Vishwanath's Feet Touch Free: बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन के लिए शुल्क नहीं लगेगा। सोमवार को मैसेज वायरल हुआ था, जिसमें स्पर्श दर्शन के लिए 500 रुपए से 1 हजार रुपए तक शुल्क लगने का दावा किया गया था। इसका मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने खंडन किया है। उच्चाधिकारी ने कहा कि इस तरह का कोई शुल्क तय नहीं किया गया है। ट्रस्ट की पिछली बैठक में कई संगठनों ने अपने-अपने विचार रखे थे, लेकिन उसी समय प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया था। हालांकि भगवान की मंगला आरती के लिए 500 रुपए शुल्क लगेगा। भोग आरती और शृंगार आरती के लिए 300-300 रुपए देने होंगे।
बाबा विश्वनाथ धाम
अगर, आप अपने परिवार के साथ बाबा विश्वनाथ धाम में दर्शन करने के लिए आए हैं तो सुगम दर्शन कर सकते हैं। इसके लिए श्रद्धालुओं को हेल्प डेस्क ऑनलाइन पर जाकर 300 रुपए देकर सुगम दर्शन कर सकते हैं। इसके साथ ही मंदिर में रुद्राभिषेक, महादेव पूजा एवं अन्य विशेष पूजा कराने के लिए भी हेल्प डेस्क से पर्ची कटाकर पूजा करा सकते हैं।
