BHU Molestation Case: बीएचयू में फिर हुई स्टूडेंट के साथ बदसलूकी, आरोपी गार्ड को किया बर्खास्त

BHU Molestation Case: बीएचयू से एक बार फिर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, जिसके बाद गार्ड को बर्खास्त कर दिया गया है। एक महीने में ये दूसरा मामला है।

BHU Molestation Case: वाराणसी के बीएचयू से एक बार फिर एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बार फिर बीएचयू की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की जानकारी सामने आई है। ये पहला केस नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आए हैं। बता दें कि एक महीने के भीतर ये दूसरा मामला है, जिसमें छात्रा के साथ बदसलूकी हुई है।

BHU Molestation Case Guard Misbehaving With Bcom Students in Campus Bus

बीएचयू में एक बार फिर छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

आईआईटी की छात्रा के साथ बदसलूकी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक और छात्रा के साथ बस में छेड़छाड़ का मामला सामने आया। छात्रा के साथ छेड़छाड़ की ये घटना बीएचयू कैंपस की चलने वाली बस में हुई थी। इस घटना के बाद से छात्रों में गुस्सा और बढ़ गया है। आक्रोशित छात्र चीफ प्रॉक्टर के कार्यालय पहुंचे और घटना पर अपनी नाराजगी जताई।

End of Feed