Best Places to Visit in Varanasi 2023: वाराणसी की ‘दौलत की चाट’ खाकर दिल ​हो जाएगा खुश, ये 8 डिशिज हैं फेमस

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 19, 2022, 05:33 PM IST

Best Food in Varanasi: वाराणसी धर्म-आस्था और संस्कृति के अलावा विदेशों में खाने-पीने को लेकर भी काफी प्रसिद्ध है। यहां आने वाले लोग यहां की फेमस चीजों को चखे बिना नहीं जाते हैं। यहां की कुछ डिशिज ऐसी हैं, जिनका नाम लेते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। इनमें से एक है यहां की ‘दलौत की चाट’।

KEY HIGHLIGHTS
  • वाराणसी की हर गली में छिपा है स्वाद का खजाना
  • सालों पुरानी दुकानों में आज भी महकती है खाने की खुशबू
  • मीठे से लेकर चाट तक हर बात है खास

Best Place To Eat In Varanasi: क्रिसमस, नए साल या सामान्य दिनों में भी वाराणसी जाने का इरादा है तो आप यहां के फेमस डिशिज को खाना बिल्कुल ना भूलें। ये वे डिशेज हैं, जिनका स्वाद देश ही नहीं विदेशों तक पहुंचा हुआ है। इनमें से एक है- ‘दौलत की चाट’। इसे यहां के लोग ‘मलइयो’ भी कहते हैं। इसके अतिरिक्त जलेबी, संकट मोचन मंदिर का लाल पेड़ा, राम नगर की लस्सी, कचौड़ी, बादल ठंडाई, तिरंगा बर्फी, मलाई पूड़ी, बाटी-चोखा काफी फेमस हैं।

varanasi ki daulat ki chaat

स्वाद से मालामाल वाराणसी की ‘दौलत की चाट’

आइए हम आपको सबसे पहले दौलत की चाट यानी मलइयो से जुड़ी जानकारी देते हैं। शहर के गौदोलिया में दौलत की चाट आप खा सकते हैं। इसके अलावा गिरजाघर, मैदागिन, बांस फाटक, लंका, दशाश्वमेध घाट इलाके में भी मलाइयो की कई दुकानें हैं।

End of Feed