Best place to Visit Near varanasi : देश के प्रसिद्ध मंदिरों में शुमार बाबा विश्वनाथ में नए साल पर तीन लाख श्रद्धालु पूजा करने पहुंच सकते हैं। हर साल यह आंकड़ा इसके आसपास रहता है। वहीं, वाराणसी मुख्य शहर स्थित अन्य मंदिरों में भी काफी भीड़ उमड़ती है। संकटमोचन हनुमान मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर या बीएचयू परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर में भी सुबह 4 बजे से देर रात तक श्रद्धालु की भीड़ लगी रहती है। ऐसे में वाराणसी के आसपास भी कई प्रसिद्ध और पौराणिक मंदिर हैं, जहां जाकर आप अपने नए साल की शुभ शुरुआत कर सकते हैं।
मिर्जापुर में विंध्य पर्वत स्थित काली खोह मंदिर।
वाराणसी से 64 किलोमीटर दूर मिर्जापुर में विंध्याचल मंदिर है। यह शक्तिपीठ है। इसके पास में ही काली खोह मंदिर है। मंदिर विंध्य की पहाड़ियों पर स्थित है। मां काली के इस मंदिर की काफी मान्यता है।
